साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने दो मामलों में अपराधियों को दबोचा, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जब्त हथियार की तस्वीर

Begusarai Crime News : पिस्टल और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, मुंगेर की ओर से आ रहे संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Crime News : जिले के साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. उक्त दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को एसटीएफ से सूचना मिली थी कि मुंगेर की ओर से एक व्यक्ति हथियार और गोली लेकर बेगूसराय की तरफ आ रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

मुंगेर टोल प्लाजा के पास जांच अभियान में बड़ी सफलता

सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए मुंगेर टोल प्लाजा के समीप मल्हीपुर कट के पास वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ में बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतनगर निवासी उपेंद्र सिंह के 55 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रूप में पहचान हुई है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

वाहन जांच में हथियार बरामदगी के बाद कांड संख्या 170/26 दर्ज

बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में साहेबपुरकमाल थाना कांड संख्या-170/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वही संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव में छापेमारी की.

आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज

छापेमारी के दौरान सनहा पश्चिम निवासी स्वर्गीय पवन शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को एक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.उसके विरुद्ध साहेबपुरकमाल थाना कांड संख्या-171/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है तथा बरामद हथियारों के संबंध में भी जांच की जा रही है.

Also Read : बेगूसराय में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, जानिए मौसम का हाल इस रिपोर्ट में

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन