बेगूसराय : परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत
Updated at : 14 Jan 2020 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

बछवाड़ा (बेगूसराय) : रेलवे जंक्शन के पूर्वी छोर पर रविवार की देर रात ट्रेन से गिर कर छात्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भिखमचक पंचायत स्थित रामचंद्रपुर गांव निवासी शंभू राय के 20 वर्षीय पुत्र दयानंद कुमार के रूप में किया गया. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में […]
विज्ञापन
बछवाड़ा (बेगूसराय) : रेलवे जंक्शन के पूर्वी छोर पर रविवार की देर रात ट्रेन से गिर कर छात्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भिखमचक पंचायत स्थित रामचंद्रपुर गांव निवासी शंभू राय के 20 वर्षीय पुत्र दयानंद कुमार के रूप में किया गया. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया.
परिजनों ने बताया कि उक्त युवक 20 जनवरी को बिहार पुलिस की तैयारी को लेकर मूल प्रमाण पत्र में माता के नाम में सुधार को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना कार्यालय गया था. लौटने के क्रम में बछवाड़ा रेलवे जंकशन के पूर्वी छोर टी/आर 38 के करीब अज्ञात ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. जांच के दौरान छात्र के पास से मिले मोबाइल, पैन कार्ड के अाधार पर परिजनों को सूचना दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




