दरौंदा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

दरौंदा थाना की तस्वीर
Siwan News : मोबाइल में हथियार की तस्वीर मिली, छापेमारी में देशी कट्टा समेत दो गिरफ्तार
दरौंदा (सीवान) से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Siwan News : दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा से अवैध हथियार के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध अपर थाना अध्यक्ष मोहन कुमार निराला ने बताया कि गुरूवार को दरौंदा थाना पुलिस टीम द्वारा बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से थाना क्षेत्र अंतर्गत गंवहीं रोड पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था. वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तेज गति से आते हुए पाया गया, जिसे रोककर पूछताछ की गई. पुछ-ताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सारण जिले मेकर गांव के जितेंद्र शर्मा के लड़का अक्षत कुमार बताया. जो दरौंदा पिपरा में किराया के मकान में रहता है. जॉच एवं तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन की गैलरी में हथियार के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें पाई गई.
चाकू और बाइक जब्त, दो जेल भेजे गए
इस संबंध में पुछ-ताछ करने पर उसने बताया कि उक्त हथियार उसके मित्र का है, प्राप्त सूचना के आधार पर दरौंदा थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की निशानदेही पर संदर्भित स्थल पर छापामारी की गई. छापेमारी के दौरान एक देशी कट॒टा, एक खोखा, एक चाकू, एक प्लास्टिक का पिस्टल, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया तथा मौके से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी टीम में दरौंदा थानाध्यक्ष पु.नि. विकास कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष पुअ.नि. मोहन कुमार निराला सहित थाना के अन्य कर्मी शामिल रहे.
Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










