सीवान रेलवे स्टेशन से 12.450 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

जब्त गांजे के साथ पुलिस टीम

Siwan News : सीवान रेलवे स्टेशन पर 12.450 किलो गांजा बरामद, अज्ञात तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

विज्ञापन

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : रेलवे स्टेशन परिसर में अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी सीवान, सीपीडीएस टीम और रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है. प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर लावारिस हालत में पड़े दो पिठ्ठू बैगों से कुल 12.450 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सीवान विकास कुमार आजाद तथा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पूर्वी छोर पर बने नए फुट ओवरब्रिज के समीप दो लावारिस बैग पड़े मिले.

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

बैगों की तलाशी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ली गई.जांच के दौरान दोनों बैगों में भूरे रंग के टेप से लिपटे तीन-तीन पैकेट मिले. जांच में इन पैकेटों में गांजा पाया गया. इसके बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गांजा को जब्त कर लिया गया. इस मामले में जीआरपी सीवान थाना में कांड संख्या 93/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B) के तहत अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक अनमोल कुमार को सौंपी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद गांजा की खेप किसके लिए लाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है, इसकी जांच की जा रही है. स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास कुमार आजाद, सउनि राजेंद्र सिंह, सउनि शैलेन्द्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल बलवीर सिंह यादव, कांस्टेबल सुबाष यादव, सिपाही श्रवण कुमार तथा सिपाही भूपेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन