नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर बनी कार्ययोजना

नावकोठी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन
Begusarai News (एस एम बेग): बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 की क्रियान्वयन हेतु रणनीति तथा विभागीय दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गयी. विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखिया ने किया. […]
Begusarai News (एस एम बेग): बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 की क्रियान्वयन हेतु रणनीति तथा विभागीय दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गयी. विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखिया ने किया. इसमें आम नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मुख्य बिंदुओं पर अनुपालन सुनिश्चित किये जाने पर गंभीर चर्चा हुई.
मुखिया ने की सभा की अध्यक्षता
नावकोठी पंचायत में मुखिया राष्ट्रपति कुमार और विष्णुपुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया प्रभा देवी ने ग्राम सभा की अध्यक्षता किया. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के तहत गली-मुहल्लों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया. इसके साथ ही क्षेत्र में कचरा उठाव के लिए खराब पड़े ई-रिक्शा की मरम्मती, पैडल रिक्शा ठेला की मरम्मती, कचरा प्रबंधन यूनिट के जीर्णोद्धार और सामुदायिक शौचालयों की मरम्मती कराने पर बल दिया गया.
मानदेय देने का लिया प्रस्ताव
इस सभा में स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को 12 अगस्त 2025 के प्रभाव से केंद्रीय वित्त आयोग की राशि से नियमित मानदेय दिए जाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिया गया. इसके तहत तमाम नागरिकों को ठोस अपशिष्ट कचरा संधारण हेतु डस्टबिन का अनिवार्य उपयोग करने के लिए भी निर्देशित किया गया. इस अवसर पर सरकारी कर्मी, पंचायत सचिव, जीविका दीदियां सहित महेश्वारा में मुखिया अजय सहनी और डफरपुर में मुखिया सुनैना देवी मौजूद थीं.
जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे मौजूद
इसके साथ ही पहसारा पूर्वी के मुखिया दिनेश यादव, पहसारा पश्चिमी की मुखिया निभा देवी, रजाकपुर की श्वेता भारती, हसनपुर बागर के विजय कुमार पासवान, समसा के अभिषेक कुमार पिंटू उपस्थित रहे. मौके पर पैक्स अध्यक्ष मनोहर महतो, विकास मित्र मुकेश कुमार, सुरेश पासवान, कार्यपालक सहायक सूरज कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र पासवान, हरेराम रजक, चंदन पोद्दार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. सभी ने पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया.
Also Read: तेघड़ा में चौकीदार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










