तेघड़ा में चौकीदार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज में कैद अपराधी
Begusarai News: बेगूसराय के तेघड़ा में एक चौकीदार के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Begusarai News (नीरज कुमार की रिपोर्ट): बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे पुलिस विभाग में कार्यरत चौकीदार को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाशों के मन से प्रशासनिक खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है. इन दबंग बदमाशों द्वारा बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना में कार्यरत एक चौकीदार को उसके घर से जबरन खींचकर बाहर निकाला गया और फिर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई.
वायरल वीडियो से मची खलबली
घटना के समय मौके पर मौजूद बदमाशों का खौफ इतना ज्यादा था कि वहाँ जुटी भारी भीड़ भी चौकीदार को बचाने में पूरी तरह अक्षम दिखाई पड़ रही थी. हालांकि, थोड़ी देर बाद भीड़ में से ही एक स्थानीय आदमी ने हाथ जोड़कर किसी तरह चौकीदार को उन दबंग बदमाशों के चंगुल से सुरक्षित बचाया. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि प्रभात खबर समूह बिल्कुल नहीं करता है. जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक तेघड़ा थाना के कार्यरत चौकीदार राहुल को कुछ लोगों ने अचानक घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की.
रहम की गुहार लगाता रहा कर्मी
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित चौकीदार खुद को बचाने की लगातार कोशिश कर रहा है और हमलावरों के आगे रहम की गुहार भी लगा रहा है. इसके बावजूद बेरहम हमलावर लगातार उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पूरी घटना का मुख्य कारण क्या है और पुलिस विभाग के चौकीदार को इस तरह निशाना क्यों बनाया गया, यह बात अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है. इस वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की प्रशासनिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई गंभीर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस महकमे से जुड़े कर्मी ही अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है. वहीं इस बेहद गंभीर मामले में तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार सघन छापेमारी की जा रही है.
Also Read: बेगूसराय में पौधारोपण से हरियाली का संदेश, DM-DDC ने लगाया पौधा, फुटबॉल मैच भी बना आकर्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










