पटना : दानापुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, दो उपभोक्ताओं पर FIR, 6.88 लाख रुपये का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

दानापुर में बिजली चोरी करने वालों पर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दीघा ने बड़ी कार्रवाई की है. दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी का दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है, साथ ही ₹6.88 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

पटना जिले के दानापुर में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दीघा की ओर से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी का दोषी पाया गया. दोनों के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को हुई आर्थिक क्षति के आधार पर कुल 6 लाख 88 हजार 578 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

मीटर से छेड़छाड़ कर की जा रही थी बिजली चोरी

सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि राज्यपाल नगर, नासरीगंज निवासी आजाद कुमार के व्यावसायिक परिसर में छापेमारी की गई. जांच के दौरान मीटर की आंतरिक संरचना में छेड़छाड़ कर वास्तविक बिजली खपत को कम दिखाकर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया. इस कारण विभाग को 6 लाख 21 हजार 882 रुपये की आर्थिक क्षति हुई. विभाग ने उपभोक्ता पर समान राशि का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई.

दूसरे उपभोक्ता पर भी दर्ज हुआ मामला

कनीय विद्युत अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि गाभतल गजाधरचक निवासी शिव कुमार सिंह के यहां निरीक्षण के दौरान मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया. विभाग ने उनके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 66 हजार 696 रुपये का जुर्माना लगाया है.

जांच जारी . बिजली चोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दानापुर थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन