पटना : बिहटा में खेत में काम के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार पर टुटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो

मृतक की फाइल फोटो

पटना जिले के बिहटा में खेती के दौरान करंट लगने से एक किसान की दुखद मौत हो गई. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पटना जिले के बिहटा स्थित आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान 41 वर्षीय लालमोहन यादव, स्वर्गीय बुजदेव यादव के पुत्र, के रूप में हुई है.

खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आए किसान

जानकारी के अनुसार, लालमोहन यादव बुधवार को डिहरी बधार स्थित अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएसएमसीएच) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा

घटना की सूचना मिलते ही आईआईटी अमहरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. थाना प्रभारी रौशन कुमार राज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में मातम

ग्रामीणों के अनुसार, लालमोहन यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में शोक की लहर है और स्थानीय लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.


विज्ञापन
Monu Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन