पटना : बिक्रम बाजार से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के बिक्रम बाजार में लगातार बढ़ रही चोरियों के बीच एक और बाइक चोरी की घटना सामने आई है। खरीदार की मोटरसाइकिल बाजार से चोरी हो गई, जिसकी पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पटना जिला के बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट

विज्ञापन

पटना जिले के बिक्रम बाजार में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच एक और बाइक चोरी का मामला सामने आया है. बाजार में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है.

खरीदारी के दौरान गायब हुई मोटरसाइकिल

जानकारी के अनुसार, गोरखड़ी गांव निवासी सौरभ कुमार बाजार में खरीदारी करने पहुंचे थे. उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01FR5961) बाजार में खड़ी की और सामान खरीदने चले गए. कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली. काफी खोजबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने बिक्रम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

CCTV फुटेज से चोर की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम थाना पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर जाता हुआ दिखाई दिया है. पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी लोगों की चिंता

बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. लोगों ने बाजार में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और प्रमुख स्थानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

बिक्रम थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली जाएगी. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन