लखीसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और 70 कारतूस के साथ पिता-पुत्र समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फोटो- कवैया थाना | Prabhat Khabar Network

कवैया थाना. | Prabhat Khabar Network

Lakhisarai News : लखीसराय जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है. नगर परिषद क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध पिस्टल और 70 कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है.

विज्ञापन

Lakhisarai News : लखीसराय जिले की कवैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात नगर परिषद क्षेत्र में सघन छापेमारी कर अवैध हथियार और कारतूस की खेप बरामद की. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पिता-पुत्र समेत तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में अवैध हथियार और कारतूस की बड़ी खेप होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई.

मकूना गांव से पिता-पुत्र गिरफ्तार

पुलिस ने सबसे पहले नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-29 स्थित मकूना गांव में छापेमारी की. यहां से रामेश्वर महतो और उसके पुत्र सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उनके घर से एक अवैध पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

निशानदेही पर दूसरी कार्रवाई में मिले 30 कारतूस

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वार्ड संख्या-17 स्थित संसार पोखर निवासी दुर्गी मंडल के घर छापेमारी की. वहां से 30 और जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद दुर्गी मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद पिस्टल और कारतूस कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था.

उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है.


विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन