पुलिस टीम पर हमला मामले का मुख्य आरोपित इंदल भगत ने कोर्ट में किया सरेंडर
गिरफ्तार अभियुक्त इंदल भगत. | Prabhat Khabar Network
Lakhisarai News : लखीसराय में पुलिस पर हमले के मामले में एक बड़ी कार्रवाई हुई है. मुख्य आरोपी इंदल भगत ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Lakhisarai News : लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी इंदल भगत ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा लखीसराय भेज दिया गया.
न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
पिपरिया थाना कांड संख्या 38/26 में नामजद अभियुक्त इंदल भगत ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि इंदल भगत पथुआ गांव निवासी स्वर्गीय लोचन भगत का पुत्र है. आत्मसमर्पण के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा, लखीसराय भेज दिया गया.
आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, भीड़ ने छुड़ा लिया था
थानाध्यक्ष के अनुसार 1 मई 2026 को पुलिस पिपरिया थाना कांड संख्या 104/25 और 107/25 के अभियुक्त इंदल भगत की गिरफ्तारी के लिए पथुआ गांव पहुंची थी. इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए आरोपी इंदल भगत को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया.
45 लोग हैं नामजद
पुलिस दल पर हमले और आरोपी को छुड़ाने के मामले में मुख्य आरोपी इंदल भगत सहित कुल 45 लोगों को नामजद किया गया है. घटना के बाद से इंदल भगत फरार चल रहा था. अब उसके आत्मसमर्पण के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए