बिहार विधानसभा मानसून सत्र : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विपक्ष का धरना, जमकर हुई नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का चौथा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ. NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. वहीं, आज सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का चौथा दिन भी हंगामे के साथ शुरू हुआ. NEET पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा. विधानसभा परिसर में विपक्षी विधायक बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की.

विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

सत्र शुरू होने से पहले ही विधानसभा के पोर्टिको में विपक्षी विधायक प्रदर्शन करने लगे. उनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे. उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और सरकार की कार्यशैली के खिलाफ नारे लगाए. विपक्ष का आरोप है कि सरकार युवाओं के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और लगातार उनकी आवाज दबाई जा रही है.

हाथ में बैनर-पोस्टर लिए विपक्ष के नेता
हाथ में बैनर-पोस्टर लिए विपक्ष के नेता

राजद का सरकार पर हमला

राजद विधायक बोगो सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में हिटलरशाही चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को न जनता की चिंता है और न ही युवाओं की.

वहीं, प्रधानमंत्री के उस बयान पर भी उन्होंने सवाल उठाया, जिसमें पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात कही गई थी. उनका कहना था कि सरकार पहले ही दोषियों को बचाने की बात कर चुकी है.

वहीं राजद विधायक आईपी गुप्ता ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि परीक्षा पर चर्चा करने वाली सरकार आज पेपर लीक रोकने में विफल रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन युवाओं ने सरकार पर भरोसा किया, आज वही सबसे ज्यादा परेशान हैं. इसलिए प्रधानमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए.

धरने पर बैठे विपक्ष के नेता
धरने पर बैठे विपक्ष के नेता

बीजेपी बोली- चर्चा से नहीं भाग रही सरकार

बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार के 100 दिनों में बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं और केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मुद्दे पर सरकार सदन में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आज पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट

मानसून सत्र के चौथे दिन वित्तीय कार्य भी अहम रहेंगे. सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. कार्यसूची के अनुसार, सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी. इसमें शिक्षा और सहकारिता विभाग से जुड़े सवालों का सरकार जवाब देगी.

इसके बाद वित्त मंत्री द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन में रखेंगे. साथ ही 'बिहार विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2026' भी पेश किया जाएगा, ताकि प्रस्तावित खर्च को वैधानिक मंजूरी मिल सके.

तीन दिनों में 20 विधेयकों को मिली मंजूरी

मानसून सत्र के पहले तीन दिनों में सरकार ने तेजी से अपना विधायी एजेंडा आगे बढ़ाया है. बुधवार को विधानसभा से रिकॉर्ड 13 विधेयक पारित हुए. इससे पहले दूसरे दिन 7 विधेयक पास किए गए थे. इस तरह अब तक कुल 20 विधेयकों को सदन की मंजूरी मिल चुकी है.

हालांकि विपक्ष ने कई विधेयकों पर सवाल उठाए और चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार ने बहुमत के आधार पर सभी विधेयक पारित करा लिए.

Also Read: बिहार विधानसभा में 13 बिल पास, पेपर लीक गिरोह और भू-माफिया पर लगेगा CCA, इन कानूनों में बदलाव



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन