विधानसभा मॉनसून सत्र: छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर घिर सकती है सरकार, सदन में सेकंड स्पलीमेंट्री बजट होगा पेश
बिहार विधानसभा
Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. आज सत्र के चौथे दिन विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर हंगामा कर सकता है. बुधवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर आज सरकार घिर सकती है. आज सदन की कार्यवाही इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.
Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र आज भी हंगामेदार रहने की संभावना है. बुधवार को एक तरफ सदन की कार्यवाही चल रही थी जबकि दूसरी तरफ सदन के बाहर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन के बाद उन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
आपके शहर में
लाठीचार्ज के मुद्दे पर हंगामे के आसार
आज मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर हंगामा कर सकता है. इन दोनों मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. सदन की कार्यवाही के दौरान इन मुद्दों पर सरकार से जबाव मांगा जा सकता है. ऐसे में आज मॉनसून सत्र का चौथा दिन हंगामेदार रहने की संभावना है.
पेश किया जाएगा द्वितीय अनुपूरक बजट
आज के सत्र की कार्यवाही इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि सदन में साल 2026-27 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट (Second Supplementary Budget) पेश किया जाएगा. सत्र की शुरुआत प्रश्न काल से होगी. इसमें शिक्षा और सहकारिता विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्नों के उत्तर सरकार देगी. इसके बाद दोपहर में वित्त मंत्री द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे. साथ ही 'बिहार विनियोग विधेयक 2026' भी पेश किया जाएगा.
बुधवार को 13 विधेयक पास
बुधवार को मॉनसून सत्र के तीसरे दिन 13 विधेयक सदन में पारित करा लिए गए. इनमें अपराध नियंत्रण कानून में संशोधन, निजी व विशिष्ट विश्वविद्यालयों की स्थापना, नगर विकास, पंचायतों के वित्तीय अधिकार और स्टाम्प कानून में बड़े बदलाव जैसे प्रस्ताव शामिल हैं.
मंगलवार को 7 विधेयक हुए पास
इससे पहले सत्र के दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को 7 विधेयक पारित कराए गए. सरकार ने विधानसभा में जिन सात विधेयकों को पेश किया, उनमें शामिल हैं.
- बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026
- बिहार माल एवं सेवा कर (GST) संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार भूमि दाखिल-खारिज संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार चिकित्सा संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार नर्सेस पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजन के लिए सम्परिवर्तन) (निरसन) विधेयक, 2026
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए