क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार बने DSP, बिहार सरकार की इस योजना से 161 खिलाड़ियों को मिली नौकरी

Updated:
विज्ञापन

क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार

Bihar Government Scheme: बिहार सरकार की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत 161 खिलाड़ियों को नौकरी मिली. इनमें भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार डीएसपी बन गए हैं. राज्य सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य खिलाड़ियों को सिर्फ पुरस्कार देना नहीं, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना भी है.

विज्ञापन

Bihar Government Scheme: बिहार सरकार की नई योजना 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' खिलाड़ियों के लिए बेहद खास मानी जा रही है. इस योजना के तहत नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पदक जीतने वाले 161 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को मिली नौकरी

खास बात यह है कि इस योजना के तहत भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक के पद पर सीधी नियुक्ति दी गई है. 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना का मुख्य उद्देश्य नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सरकारी सेवा में सम्मानजनक अवसर प्रदान करना है.

इन पदों पर हुई सीधी नियुक्ति

जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत खिलाड़ियों को डीएसपी, दारोगा, पंचायती राज पदाधिकारी और अन्य उपयुक्त पदों पर सीधी नियुक्ति दी जा रही है. खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अवसंरचना, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है.

क्या मानना है सरकार का?

इस योजना को लेकर सरकार का मानना है कि इससे स्थाई रोजगार मिलने से खिलाड़ी बिना किसी चिंता के अपने खेल पर पूरा ध्यान दे सकेंगे और देश-विदेश में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. सरकार का विश्वास है कि यह पहल युवाओं को खेल को सम्मानजनक करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगी और नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

इन सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार

इसके साथ ही राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए आधुनिक स्टेडियम, अत्याधुनिक प्रशिक्षण, खेल छात्रावास, अनुभवी कोच और बेहतर खेल उपकरण जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है.

Also Read: बिहार के लिए 7900 करोड़ रुपये शिक्षा मंत्री ने केंद्र से मांगे, जानिए कहां-कहां किए जायेंगे खर्च?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन