बेगूसराय के शिवनगर में गंगा कटाव रोकने की कवायद तेज, निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की हुई जांच

Author Krishna|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलिया प्रखंड के शिवनगर गांव में गंगा नदी के बढ़ते कटाव को रोकने के लिए चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया गया. निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया और बचे हुए काम को जल्द पूरा करने का निर्देश मिला.

विज्ञापन

Begusarai News: बलिया प्रखंड के शिवनगर गांव के समीप गंगा नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा चलाए जा रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का बुधवार को उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) की टीम ने औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान टीम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मापी और एसी बैग (AC Bags) के वजन सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की.

विज्ञापन

1-2 दिनों में बचा हुआ काम पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. ग्रामीणों ने जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए शेष बचे कार्य को जल्द पूरा कराने की गुहार लगाई. इस पर कार्यपालक अभियंता ने मौके पर मौजूद सहायक अभियंता राम चंद्र चौरसिया और कनीय अभियंता मणिकांत कुमार पटेल को निर्देश दिया कि बचा हुआ सारा काम अगले एक से दो दिनों के भीतर हर हाल में पूरा कराया जाए.

अतिरिक्त सुरक्षा के लिए नोज (स्पर) निर्माण की मांग

कटाव के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने शिवनगर गांव के समीप अतिरिक्त सुरक्षा के लिए नोज (स्पर) निर्माण कराने की मांग रखी. कार्यपालक अभियंता ने आश्वस्त किया कि इसके लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने की प्रक्रिया जारी है और आदेश मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा.

ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

उल्लेखनीय है कि जून के अंतिम सप्ताह में जल संसाधन विभाग द्वारा 320 मीटर के दायरे में फ्लड फाइटिंग के तहत कार्य शुरू किया गया था. हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यह एक अस्थायी उपाय है और गांव को कटाव से बचाने के लिए एक ठोस व स्थायी कटावरोधी योजना की सख्त जरूरत है.

निरीक्षण के दौरान उड़नदस्ता टीम के कार्यपालक अभियंता सुमन सौरभ, सहायक अभियंता कमलेश पांडेय, विभिषिका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन