बेगूसराय: तेघड़ा में भाकपा की कार्यकारिणी बैठक, संगठन विस्तार और जनकोष बढ़ाने की बनी रणनीति

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

तेघड़ा में सीपीआई कार्यकर्ता बैठक करते | Prabhat Khabar Network

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने बेगूसराय के तेघड़ा अंचल में संगठन को मजबूत करने और जनकोष बढ़ाने पर जोर दिया. सितंबर में दिल्ली संसद घेराव की योजना है, जिसके लिए 5 अगस्त से व्यापक पदयात्रा अभियान चलाया जाएगा.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) तेघड़ा अंचल परिषद कार्यकारिणी की बैठक रामेश्वर भवन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य मो. बासिफ उर्फ बब्बन ने की. इसमें संगठन की मजबूती, जनकोष संग्रह और नए सदस्यों को जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सितंबर में दिल्ली संसद घेराव को लेकर बनेगी रणनीति

बैठक में जानकारी दी गई कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सितंबर माह में दिल्ली में संसद भवन का घेराव किया जाएगा. इस आंदोलन की सफलता के लिए तेघड़ा अंचल में 5 अगस्त से 14 अगस्त तक व्यापक पैदल पदयात्रा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.

पदयात्रा के लिए तेघड़ा अंचल 6 ज़ोन में विभाजित

पदयात्रा अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए तेघड़ा अंचल को 6 ज़ोन में विभाजित किया गया है. सभी ज़ोन में प्रभारी और पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो अपने-अपने पंचायतों में घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को संगठित करेंगे तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे.

सदस्यता अभियान और जनकोष में तेजी लाने का निर्देश

बैठक के दौरान पंचायतों में नए सदस्यों की भर्ती और जनकोष संग्रह की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की गई तथा इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए. इस अवसर पर अंचल मंत्री सनातन सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, जुलम सिंह, प्रदीप कुमार चिंटू, रवींद्र सिंह, रामसुगरात सहनी और भोला सिंह सहित कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन