बेगूसराय में गंगा का रिकॉर्ड जलस्तर, 5 वार्डों के 3000 घर बाढ़ की चपेट में; लोग करने लगे पलायन
बाढ की चपेट में कैलाशपुर मध्य विद्यालय तस्वीर
बेगूसराय में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे नगर निगम क्षेत्र के 5 वार्डों में 3000 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. लोगों को ऊंचे स्थानों पर पलायन करना पड़ रहा है, वहीं स्थानीय पार्षद तिरपाल और पशुचारे की मांग कर रहे हैं.
Begusarai Ganga Flood : गंगा नदी के रिकार्ड जलस्तर का असर नगर निगम क्षेत्र के पांचों वार्डों पर भी पड़ा है. शहर के लगभग 3000 हजार घर बाढ की चपेट में आ चुके है. वार्ड नंबर पांच कमरुद्दीनपुर के सभी घर बाढ के पानी से घिर चुके है.
आपके शहर में
वहीं वार्ड नंबर छह का पश्चिम संपूर्ण आधा भाग नकटी मूसन टोल बाढ की चपेट में है. वार्ड नंबर चार का संपूर्ण कैलाशपुर बाढ के चपेट में आ गया है. दोपहर 12 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बेगूसराय में गंगा नदी का जलस्तर 43.51 मीटर दर्ज किया गया. जबकि खतरे का निशान 41.76 मीटर है.
View on Instagram
डुमरी कमरुद्दीनपुर मार्ग जलमग्न, बांध तक पहुंचा पानी
वार्ड नंबर 17 व 18 की भी हालत गंभीर है. डुमरी कमरुद्दीनपुर मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है. बाढ का पानी डुमरी गुप्ता बांध को छू चुका है.
View on Instagram
यदि जलस्तर में ठहराव नही आया तो इन सभी वार्डों में छोटी छोटी नाव की भी व्यवस्था करनी होगी. शहर के वार्ड प्रभावित लोग अब उंचे स्थानों पर पलायन करने लगे हैं, पशुओं को बांध के उपर किनारे ले गए है.
पार्षदों ने की तिरपाल, पशुचारा व मेडिकल कैंप की मांग
मौके पर पूर्व पार्षद रामसागर चौधरी, पार्षद सुधीर कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार यादव, पार्षद मीना देवी, वशिष्ठ शर्मा आदि ने जिला प्रशासन से तिरपाल व पशुचारा अविलंब उपलब्ध कराने की मांग किया है. साथ मेडिकल कैंप की भी मांग रखा है.
कीड़े-मकोड़े और सर्पदंश का बढ़ा खतरा
बाढग्रस्त क्षेत्रों में जब बाढ़ आती है तो लोग सिर्फ जल विभिषिका ही नहीं झेलते है. बल्कि इस दौरान विभिन्न तरह के कीड़े-मकोड़े तथा सर्पदंश का भी खतरा बढ़ जाता है. इससे भी बाढ़ग्रस्त लोगों की चिंता बढ जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए