बेगूसराय : अब घर पर होगी BP-शुगर की जांच, खोदावंदपुर में 30 नवंबर तक चलेगा NCD विशेष अभियान
सीएचसी में प्रशिक्षण देते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय के खोदावंदपुर सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इसमें एनीमिया मुक्त बिहार, एनसीडी अभियान और आभा कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर जोर दिया गया.
Begusarai News : बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, एएनएम एवं एएनएम-आर उपस्थित रहीं.
आपके शहर में
विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों की दी गई जानकारी
इस दौरान अनीमिया मुक्त बिहार अभियान, गैर संचारी रोग कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना के तहत आभा कार्ड तथा आरोग्य सेतु एप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी.
2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा एनसीडी अभियान
बैठक को संबोधित करते हुए जिला स्तर से पहुंचे एनसीडीओ संजय कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर बीते 2 सितंबर से 30 नवंबर तक एनसीडी विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग करेंगी.
वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य गैर संचारी रोगों की जांच की जायेगी तथा आवश्यकतानुसार मरीजों को दवा एवं चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने अनीमिया की पहचान के लिए जांच करने तथा जांच में अनीमिया पाए जाने पर नियमानुसार दवा एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.
आभा कार्ड व आरोग्य सेतु एप के उपयोग पर जोर
आयुष्मान भारत के डीपीसी प्रभात कुमार ने क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों का आभा कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने आरोग्य सेतु एप के उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लाभार्थियों को अपने स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल डाटा की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी.

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल प्रसाद, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यदर्शी कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक वकील मोची, प्रखंड लेखपाल अशोक दास, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक महेश कुमार सहनी सहित सभी सीएचओ, एएनएम एवं एएनएम-आर उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए