बेगूसराय में शराब तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 15 लीटर देसी शराब और बाइक जब्त, दो गिरफ्तार

Author Sakil beg|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्करों की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai Liquor Smuggling : बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशाबंदी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब, एक मोटरसाइकिल और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

Begusarai Liquor Smuggling : बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशाबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब, एक मोटरसाइकिल और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में नशाबंदी अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहसारा पश्चिम पंचायत स्थित कचरा भवन के सामने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब बरामद की. साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (बीआर 33 बीबी 7933) भी जब्त कर ली.

दो शराब तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि छापेमारी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार पहसारा निवासी नाथो पासवान के पुत्र रंजन पासवान उर्फ कारी तथा लड्डू सदा के पुत्र विनय सदा को मौके से गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी शराब की तस्करी में संलिप्त पाए गए.

उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Read : बेगूसराय : भूमिहार ब्राह्मण महाससभा की जिला इकाई गठन को लेकर 26 जुलाई को होगी आमसभा, संगठन विस्तार पर बनी सहमति


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन