बेगूसराय में पौधारोपण से हरियाली का संदेश, DM-DDC ने लगाया पौधा, फुटबॉल मैच भी बना आकर्षण

पौधारोपन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए DM और DDC
Begusarai News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बेगूसराय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया. DM श्रीकांत शास्त्री, DDC आकाश चौधरी समेत अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि बेगूसराय और समस्तीपुर की बालिकाओं के बीच मैत्री फुटबॉल मैच भी आकर्षण का केंद्र रहा.
Begusarai News (विकास मिश्रा): विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर बेगूसराय जिला प्रशासन, जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC), नमामि गंगे एवं आईओसीएल बरौनी के संयुक्त तत्वावधान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कपासिया स्थित नवनिर्मित पार्क में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया.
बच्चियों के बीच फुटबॉल मैच
इस अवसर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए बेगूसराय और समस्तीपुर की बालिकाओं के बीच एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया. इस बेहद रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय की टीम विजेता रही. मैच समाप्ति के बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं सुंदर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में भी अलग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

पौधारोपण को बनाएं जनआंदोलन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीजेएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के प्रति पूरी तरह जागरूक होना होगा. उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य आनंद ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं. स्वच्छ वातावरण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है.
समाज के हर नागरिक का दायित्व
एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है. विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की प्रेरणा देता है. इस अवसर पर अभियोजन पदाधिकारी मयंक श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकुमार, सचिव, अधिवक्ता गौरव कुमार, मधुसूदन महतो, प्रमोद कुमार, राम ज्वालेश्वर प्रसाद सिंह, मदन मोहन, संजीव कुमार, शंकर पंडित, अधिवक्ता लिपिक रंजीत साह, सन्नी पोद्दार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे. “हरित पर्यावरण, स्वस्थ भविष्य, एक पेड़ माँ के नाम” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. World Environment Day
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










