शादी का न्योता देना बना काल, गढ़वा में देवर ने भाभी को बेरहमी से काटा, भतीजे को भी लहूलुहान किया

Updated:
विज्ञापन
Garhwa Crime News

रोते बिलखते परिजन

Garhwa Crime News: गढ़वा के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगांव में शादी के निमंत्रण को लेकर हुए विवाद में देवर उदय मुसहर ने अपनी भाभी उर्मिला मुसहर की नुकीले हथियार से हत्या कर दी. हमले में बीच-बचाव करने आया 16 वर्षीय भतीजा भी गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

हरिहरपुर से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट

Garhwa Crime News, गढ़वा : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगांव गांव अंतर्गत अकड़हवा टोले (मुसहरवा डेरा) में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद में एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया. यहां मामूली बात पर उपजे विवाद में एक देवर ने अपनी सगी भाभी की नुकीले हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खूनी संघर्ष में अपनी मां को बचाने आया 16 वर्षीय बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतका की पहचान मिर्जा मुसहर की पत्नी उर्मिला मुसहर (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उसका घायल पुत्र अर्जुन मुसहर (16 वर्ष) है. घटना की सूचना मिलने के बाद हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी देवर उदय मुसहर को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.

शादी के निमंत्रण पर जाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

घटना के वक्त मौके पर मौजूद मृतका की बहन ने बताया कि वह अपने घर में होने वाली शादी का निमंत्रण (न्योता) देने के लिए उर्मिला के घर आई हुई थी. शुक्रवार की सुबह जब वह परिवार के सदस्यों को निमंत्रण दे रही थी, तभी शादी में जाने और न जाने की बात को लेकर उर्मिला मुसहर और उसके देवर उदय मुसहर के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी उदय मुसहर तैश में आ गया. उसने घर में रखा एक नुकीला हथियार उठाया और अपनी भाभी उर्मिला पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए. वार इतने जोरदार थे कि उर्मिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Also Read: गोड्डा में बिजली संकट पर बवाल, 100 की जगह लगाया 63 KV का ट्रांसफार्मर, आधे घंटे में जला तो सड़क जाम

मां को बचाने दौड़े बेटे पर भी किया जानलेवा हमला

जब आरोपी उदय मुसहर अपनी भाभी पर जानलेवा हमला कर रहा था, तो मां की चीख-पुकार सुनकर उसका 16 वर्षीय बेटा अर्जुन मुसहर बीच-बचाव करने के लिए दौड़ा. लेकिन खून सवार आरोपी ने अपने भतीजे को भी नहीं बख्शा और उसी नुकीले हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया.

पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई

वारदात के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल अर्जुन मुसहर को तत्काल अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए कांडी अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है. इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी उदय मुसहर (पिता- नथुनी मुसहर) को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: चांडिल के कपाली गोलीकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, बंगाल से अशफाक अहमद गिरफ्तार

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola