बारिश और गड्ढों वाली सड़कों का टेंशन खत्म, ये 3 इलेक्ट्रिक SUVs आती हैं हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ

Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Jun 2026 7:09 PM

विज्ञापन

Mahindra XEV 9e (Photo: AI Generated)

High Ground Clearance Electric SUVs: भारत में मॉनसून और खराब सड़कों के लिए हाई ग्राउंड क्लीयरेंस वाली इलेक्ट्रिक SUVs एक बेहतर ऑप्शन है. ये गाड़ियां पानी भरी सड़कों और गड्ढों में भी आराम से चलने की कैपेबिलिटी रखती हैं.

विज्ञापन

हर मॉनसून में भारतीय सड़कों पर ड्राइव करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. पानी से भरी सड़कें, गड्ढे जो पानी के नीचे छिपे होते हैं और फ्लड हुए अंडरपास मिलकर कई गाड़ियों को सीधे सर्विस सेंटर पहुंचा देते हैं. ऐसे हालात में सबसे जरूरी चीज होती है ग्राउंड क्लीयरेंस. जितनी ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस होगी, उतनी आसानी से आपकी गाड़ी पानी और उबड़-खाबड़ रास्तों को बिना नुकसान के पार कर सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने आपके लिए 3 ऐसी इलेक्ट्रिक SUVs की लिस्ट तैयार की है जो खराब सड़कों पर भी आराम से चल सकती हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV है. इसमें 219 mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जिससे खराब रास्तों और पानी भरी सड़कों पर भी यह आराम से चल सकती है. यह SUV तीन अलग-अलग बैटरी ऑप्शन में आती है. पहला 59 kWh, दूसरा 70 kWh और तीसरा 79 kWh. इनसे इसे करीब 227.9 bhp से लेकर 281.6 bhp तक की पावर मिलती है, जबकि सभी वेरिएंट में 380 Nm का दमदार टॉर्क मिलता है.

रेंज की बात करें तो यह EV वेरिएंट के हिसाब से एक बार चार्ज करने पर लगभग 521 km से लेकर 679 km तक चल सकती है. इसकी कीमत की शुरुआत करीब ₹19.95 लाख (एक्स-शोरूम) से होती है.

यह भी पढ़ें: फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 किफायती 7-सीटर कार्स, कीमत ₹5.65 लाख से शुरू

Tata Harrier EV

Tata Harrier EV कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV है. ये स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का बढ़िया कॉम्बिनेशन लेकर आती है. इसमें 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹21.49 लाख (एक्स-शोरूम) है. यह SUV दो बैटरी ऑप्शन में आती है. पहला 65 kWh और दूसरा 75 kWh.

65 kWh वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जबकि 75 kWh वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मिलता है, जिसमें आगे इंडक्शन मोटर और पीछे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगाई गई है. रेंज की बात करें तो 65 kWh वेरिएंट करीब 538 km तक चल सकता है. वहीं बड़ा 75 kWh वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर लगभग 622 km की रेंज देता है.

Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e महिंद्रा की एक स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV coupe है. ये दिखने में भी काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लगती है. इसमें 207 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹21.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह SUV दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है. पहला 59 kWh और दूसरा 79 kWh.

परफॉर्मेंस की बात करें तो 59 kWh वाला वेरिएंट 227.9 bhp पावर और 380 Nm टॉर्क देता है, जबकि 79 kWh वर्जन 281.6 bhp पावर और वही 380 Nm टॉर्क जनरेट करता है. रेंज की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर लगभग 522 km से लेकर 656 km तक चल सकती है.

यह भी पढ़ें: बोल्ड डिजाइन, 7 एयरबैग्स और TPMS भी…लॉन्च हुई नई Toyota Innova Crysta, जानें कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola