फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 किफायती 7-सीटर कार्स, कीमत ₹5.65 लाख से शुरू
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Apr 2026 6:50 AM
Renault Triber (Photo: Renault India)
अगर आप बजट में एक बढ़िया 7-सीटर कार सर्च कर रहे हैं, तो ये पांच ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. ये कार्स ना सिर्फ स्टाइलिश हैं बल्कि स्पेस, कम्फर्ट, माइलेज और परफॉरमेंस भी ऑफर करती हैं. खास बात यह है कि इनकी कीमत 12 लाख से भी कम है. आइए देखते हैं इन्हें.
इंडिया में रोड-ट्रिप्स हमेशा खास होते हैं और हम इंडियंस को तो बड़े ग्रुप में सफर करना बेहद पसंद है. ऐसे में 7-सीटर कार लेना एकदम सही ऑप्शन बन जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ज्यादा जगह और आराम मिलता है. लेकिन जैसे-जैसे कार की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, फिर भी कुछ 7-सीटर ऐसे हैं जो परिवार के बजट में भी फिट बैठते हैं. ऐसे में अगर आप भी एक किफायती 7-सीटर ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो हमनें यहां पांच पॉपुलर कार की लिस्ट तैयार की है. आइए देखते हैं.
Nissan Gravite
Nissan Gravite की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹5.65 लाख (एक्स-शोरूम) है. यह छोटा लेकिन पावरफुल 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 71.01 hp और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.
Renault Triber
इसकी कीमत सिर्फ ₹5.76 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 71 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है. गाड़ी 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है और फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 40 लीटर है.
Maruti Suzuki Ertiga
इसकी कीमत ₹8.80 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है और अगर आप पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन चाहते हैं, वो भी उपलब्ध है. ट्रांसमिशन की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मिलते हैं.
Mahindra Bolero Neo
इसकी कीमत सिर्फ ₹8.85 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो 98.56 hp की पावर और 260 Nm टॉर्क देता है. साथ ही 50 लीटर का फ्यूल टैंक आपको लंबी ड्राइव्स के लिए भी तैयार रखता है.
Toyota Rumion
इसकी कीमत ₹9.56 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें आपको 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. अगर आप चाहें तो CNG ऑप्शन भी चुन सकते हैं. माइलेज की बात करें तो मैनुअल वर्जन 20.51 kmpl और AMT वर्जन 20.11 kmpl का दमदार फ्यूल एफिशिएंसी देता है.
यह भी पढ़ें: Fortuner से Brezza तक, भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाली 5 SUVs
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










