बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने बभनगामा को हराया
Updated at : 06 Mar 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

नावकोठी : समसा हाईस्कूल के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वालिफाइंग मुकाबले में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बेगूसराय की टीम ने पिछले दो सीजन के चैंपियन बभनगामा को हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिक्षक संघ बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 200 […]
विज्ञापन
नावकोठी : समसा हाईस्कूल के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वालिफाइंग मुकाबले में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बेगूसराय की टीम ने पिछले दो सीजन के चैंपियन बभनगामा को हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिक्षक संघ बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाया.
जवाब में खेलने उतरी बभनगामा की टीम 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के ऑल राउंडर बल्लेबाज अंकित को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम के डायरेक्टर सुभाकर मिश्रा के द्वारा मैन ऑफ द मैच के तौर पर एक मोबाइल से सम्मानित किया गया. मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी एवं पूरी कमेटी,सभी दर्शकों ने शहीद पिंटू सिंह को 1 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
मैच में दो मुख्य निर्णायक के रूप में सुभाकर मिश्रा एवं अमित पोद्दार थे. स्कोरर के रूप में अमित कुमार और मैच का आंखों देखा हाल मनोज सिंह, हरिहर बुक्का, मोहम्मद इरशाद सुना रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




