शेखपुरा में युवक ने कमरे के भीतर फंदे से लटककर की आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव

फंदे का सांकेतिक फोटो.
Shiekhpura News : मृतक की पहचान पप्पू पासवान के इकलौते पुत्र रोहित कुमार उर्फ गोलू पासवान के रूप में हुई है. बुधवार को युवक का शव उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया.
Shiekhpura News : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावां थाना क्षेत्र के पुरनकामा गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 24 वर्षीय युवक ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पप्पू पासवान के इकलौते पुत्र रोहित कुमार उर्फ गोलू पासवान के रूप में हुई है. बुधवार को युवक का शव उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया.
देर रात कमरे में जाकर लगाई फांसी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित कुमार के माता-पिता पिछले कई वर्षों से गुजरात के सूरत शहर में रहकर मजदूरी करते हैं. घर पर रोहित अपनी दो बहनों के साथ रहता था. पुलिस सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात रोहित अपनी बहनों के साथ छत पर सोया हुआ था. देर रात वह छत से नीचे अपने कमरे में सोने चला गया, जहां उसने इस आत्मघाती कदम को अंजाम दिया. बुधवार को जब परिजनों ने कमरा बंद पाया, तो दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया.
पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
घटना की सूचना मिलते ही हथियावां थानाध्यक्ष वैभव कुमार और सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही, मामले की गहराई से तहकीकात के लिए पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. हालांकि, मोबाइल फिलहाल लॉक है. पुलिस का कहना है कि फोन को अनलॉक कर उसकी कॉल डिटेल्स और चैट्स खंगालने के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.
फॉरेंसिक जांच टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और जांच के लिए कुछ जरूरी सैम्पल्स इकट्ठा किए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










