20 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद, पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 4:06 PM
बेगूसराय : बिहारके बेगूसराय में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बिहयार में सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है. मृतका की पहचान रघुनाथपुर निवासी कपिलदेव प्रसाद यादव की 20 वर्षीया पुत्री विनीता कुमारी के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय […]
बेगूसराय : बिहारके बेगूसराय में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बिहयार में सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है. मृतका की पहचान रघुनाथपुर निवासी कपिलदेव प्रसाद यादव की 20 वर्षीया पुत्री विनीता कुमारी के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है.
आवेदन में बताया गया है कि उसका दामाद हुसैनिचक निवासी सूरज कुमार रविवार की शाम ससुराल रघुनाथपुर आया था. आधी रात के बाद उसने मेरी पुत्री को बहला कर घर से बाहर ले गया और समीप के खेत में गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर फरार हो गया. सुबह होने पर जब हमलोग जगे तो पुत्री की खोजबीन शुरू कर दी. इसी क्रम में खेत में उसका लाश पड़ी देख उसके पति को खोजबीन की तो वह फरार हो चुका था. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










