स्कूल से निकली छात्रा पहुंच गयी केरल, प्रेम प्रसंग में शादी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 22 May 2026 12:54 PM

विज्ञापन

Banka News : बांका की एक नाबालिग छात्रा के अचानक लापता होने के मामले ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. जांच में खुलासा हुआ कि छात्रा प्रेमी के साथ केरल चली गई थी, जहां दोनों ने शादी भी कर ली थी.

विज्ञापन

बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट : बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने से जुड़ा है, जो बाद में प्रेम प्रसंग और शादी तक पहुंच गया. पुलिस ने छात्रा को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है.

स्कूल जाने निकली थी छात्रा, फिर नहीं लौटी

जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बौसी थाना में अपनी नाबालिग पुत्री के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने बताया कि उसकी बेटी बौसी क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहकर झारखंड सीमा के समीप एक स्कूल में पढ़ाई करती थी. परिजनों के मुताबिक 25 मार्च को छात्रा रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

मां को फोन कर बोली- “मैं एक महिला के साथ जा रही हूं”

अगले दिन 26 मार्च को एक मोबाइल नंबर से छात्रा ने अपनी मां को फोन किया और बताया कि वह एक महिला के साथ जा रही है. इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए बौसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर ऐश्वर्या राय ने जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया.

प्रेम संबंध और शादी का खुलासा

जांच के दौरान साहू पोखर गांव निवासी मोहन हेंब्रम के 18 वर्षीय पुत्र गणेश हेंब्रम का नाम सामने आया. पुलिस ने 20 मई को आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि युवक और छात्रा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. युवक केरल में काम करता था और छात्रा भी उसके साथ वहीं चली गई थी. इस दौरान दोनों ने शादी भी कर ली थी.

नाबालिग होने पर पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

हालांकि छात्रा नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. पुलिस ने बरामद छात्रा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है. मामले में बौसी थाना कांड संख्या 75/26 के तहत आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन