पंजवारा में केनरा बैंक का नया अवतार, अब ATM से पैसे निकालने के साथ जमा भी कर सकेंगे ग्राहक

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 22 May 2026 1:48 PM

विज्ञापन

Banka News : बांका के पंजवारा में बैंकिंग सुविधाओं को बड़ी मजबूती मिली है. केनरा बैंक शाखा के भव्य नवीनीकरण के साथ आधुनिक एटीएम सेवा शुरू हो गई है, जहां अब ग्राहक रविवार को भी कैश निकासी और जमा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

विज्ञापन

पंजवारा( बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट : बांका जिले के पंजवारा में स्थित Canara Bank शाखा का नवनिर्मित रूप में भव्य उद्घाटन किया गया. बैंक परिसर में आयोजित विशेष समारोह में पूजा-अर्चना के साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं और नए एटीएम का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर बैंक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्राहकों को नई सुविधाओं की जानकारी दी गई.

फीता काटकर हुआ आधुनिक शाखा और एटीएम का उद्घाटन

कार्यक्रम में भागलपुर रीजनल ऑफिस के क्षेत्रीय प्रमुख अशोक टी. बंटनबर, एजीएम संजय कुमार, शाखा प्रबंधक रौशन कुमार, पंचायत मुखिया भोला पासवान, पर्यावरणविद रासमोहन ठाकुर और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बैंक परिसर एवं एटीएम का उद्घाटन किया. बैंक परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे ग्राहकों को पहले से अधिक बेहतर सेवा मिल सकेगी.

अब रविवार को भी मिलेगी ATM सुविधा

क्षेत्रीय प्रमुख अशोक टी. बंटनबर ने बताया कि पंजवारा शाखा का नया एटीएम ग्राहकों के लिए रविवार को भी खुला रहेगा. इस एटीएम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक यहां सिर्फ कैश निकासी ही नहीं, बल्कि कैश डिपॉजिट यानी पैसे जमा भी कर सकेंगे. इससे लोगों को बैंक काउंटर पर लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है.

FD और छोटे लोन की भी दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. बैंक अधिकारियों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), जमा-निकासी प्रक्रिया और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं पर प्रकाश डाला. अधिकारियों ने बताया कि सरकार की योजनाओं के तहत ‘जीविका’ से जुड़े लोगों और छोटे कारोबार शुरू करने वालों को आसान लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है.

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और ग्राहक

कार्यक्रम में बैंक अधिकारी तन्मय कुमार, शिवम कुमार, शिवम कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार, सुबोध मिश्रा, बसु भंडारी, चीकू मंडल और मकान मालिक सुबोद कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और ग्राहक मौजूद रहे. स्थानीय लोगों ने बैंक के इस आधुनिकीकरण को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था और मजबूत होगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन