बांका की मंडी में चावल-दाल के दाम स्थिर, गेहूं-मक्का में तेजी, आलू-प्याज के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव

Updated:
विज्ञापन
खाद्यान्न का भाव स्थिर, आलू व प्याज के भाव में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी

बांका की मंडी में रखे खद्यान्न की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

Banka Mandi Bhav Today : बांका की थोक कृषि मंडी में पर्याप्त आवक के कारण चावल, दलहन, तेलहन और मसालों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने और लंबी दूरी से माल आने के कारण कई खाद्यान्नों की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

विज्ञापन

Banka Mandi Bhav Today : बांका की थोक कृषि मंडी में पर्याप्त आवक के कारण चावल, दलहन, तेलहन और मसालों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने और लंबी दूरी से माल आने के कारण कई खाद्यान्नों की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. कारोबारियों की नजर अब मौसम और आने वाले दिनों की आवक पर टिकी हुई है.

पर्याप्त आवक से अधिकांश जिंसों के दाम स्थिर

मंगलवार को बांका मंडी में अधिकांश कृषि उत्पादों के दाम स्थिर रहे. व्यापारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. दूसरी ओर गेहूं और मक्का के भाव में तेजी दर्ज की गई है, जबकि आलू और प्याज के दाम में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

बढ़ी माल ढुलाई लागत का असर बाजार पर

कारोबारियों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और लंबी दूरी से माल आने के कारण परिवहन लागत बढ़ गई है. इसका असर थोक और खुदरा दोनों बाजारों पर दिखाई दे रहा है. विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी से आने वाला माल अब मुंगेर के कृष्णा सेतु होकर पहुंच रहा है. पहले जहां माल लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय कर बांका पहुंचता था, वहीं अब करीब 250 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है. इससे माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है और कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

मौसम और आवक पर टिकी कारोबारियों की नजर

व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है. आने वाले दिनों में मौसम, नई आवक और मांग के आधार पर कीमतों में बदलाव संभव है. किसानों और कारोबारियों की नजर अब मानसून की स्थिति और मंडी में होने वाली आवक पर बनी हुई है.

बांका मंडी का ताजा भाव (प्रति क्विंटल)

कृषि जिंसन्यूनतम (रु.)अधिकतम (रु.)
गेहूं2,6002,650
मक्का2,1002,150
चावल (मंसूरी)3,2503,400
चावल (अरवा मोटा)3,1003,250
चावल (बासमती)12,50013,500
मसूर दाल5,5506,750
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल11,00014,500
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,5009,000
पीली सरसों7,3007,550
सरसों तेल (15 लीटर)2,0702,470
आलू1,2001,450
प्याज2,8003,200


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन