बौसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 57 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी.

Bounsi Road Accident : बांका जिले में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. भंडारी चक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Bounsi Road Accident : बांका जिले के बौसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित भंडारी चक के समीप सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें पहले बौसी रेफरल अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पारिवारिक समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

घायल की पहचान गोकुला गांव निवासी स्वर्गीय जय नारायण चौधरी के 57 वर्षीय पुत्र सुभाष चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुभाष चौधरी अपने पुत्र के साथ गोकुला गांव में आयोजित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे. देर रात दोनों बाइक से बौसी लौट रहे थे.

भंडारी चक के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भंडारी चक के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठे सुभाष चौधरी सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में उनके सिर में गहरी चोट आई. वहीं बाइक चला रहा उनका पुत्र सुरक्षित बच गया और उसे मामूली खरोंच तक नहीं आई.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बौसी रेफरल अस्पताल ले गए. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश सिन्हा ने प्राथमिक उपचार किया. जांच में सिर की गंभीर चोट सामने आने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

वाहन चालक फरार, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, नियमित पुलिस गश्ती और यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ फरार वाहन और चालक की पहचान में जुटी हुई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन