शंभुगंज की छह पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 184 ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सहयोग शिविर में उपस्थित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी

शंभुगंज प्रखंड की छह पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। कुल 184 आवेदन प्राप्त हुए और कई मामलों का मौके पर निपटारा हुआ।

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका). सरकारी निर्देशानुसार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से मंगलवार को शंभुगंज प्रखंड की छह पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. वारसाबाद, गुलनी कुर्मा, पौकरी, परमानंदपुर, बिरनौधा एवं रामचुआ पंचायत में पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवनों में संबंधित मुखिया की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह पंचायतों में लगे अलग-अलग विभागों के काउंटर

सहयोग शिविर में प्रशासनिक, राजस्व, आपूर्ति, कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे. यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष दिए. छह पंचायतों में कुल 184 आवेदन प्राप्त हुए.

बिरनौधा में सबसे अधिक 72 आवेदन मिले

पंचायतवार प्राप्त आवेदनों में बिरनौधा पंचायत में सबसे अधिक 72 आवेदन मिले. पौकरी पंचायत में 39, परमानंदपुर में 27, गुलनी में 23, रामचुआ में 15 और वारसाबाद पंचायत में आठ आवेदन प्राप्त हुए.

कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन

शिविर के दौरान अधिकारियों ने कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया. पात्र लाभुकों के बीच सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र के साथ जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए. अधिकारियों ने ग्रामीणों की भूमि विवाद, राजस्व, राशन कार्ड और जन वितरण प्रणाली, पेयजल तथा पेंशन से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

अधिकारियों ने शिविर का किया निरीक्षण

सहयोग शिविर का जायजा लेने और इसकी निगरानी के लिए प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी निलेश कुमार, बीडीओ प्रभात केसरी, सीओ जुगनू रानी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान पर जोर

शिविर में अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच उपलब्ध कराना है. इससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिलती है और पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी तेज होती है. मौके पर आरटीपीएस कर्मी राजेश कुमार ठाकुर, संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन