धोरैया में बारात से लौट रहे युवक पर हमला, लोहे की रॉड से मारपीट का आरोप, थाने में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
धोरैया में बारात से लौट रहे युवक पर हमला, लोहे की रॉड से मारपीट का आरोप, थाने में केस दर्ज

Banka News : बांका में बारात से लौट रहे युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मामूली बात पर विवाद बढ़ा और युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया.

विज्ञापन

धोरैया (बांका ) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट : बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में मारपीट और हमला करने का मामला दर्ज किया गया है. बौंसी थाना क्षेत्र के सिमरा मोड़ गांव निवासी राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि बारात से लौटने के दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई. घटना में युवक घायल हो गया, जिसके बाद धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बारात से लौटने के दौरान हुआ विवाद

प्राथमिकी के अनुसार राहुल कुमार अपने वाहन में बारातियों को बैठाकर धोरैया थाना क्षेत्र के पैर गांव से वापस सिंहेश्वरी, बौंसी लौट रहे थे. इसी दौरान पैर गांव के समीप आरोपी उनकी गाड़ी के सामने आ गया. रास्ता खाली करने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया.

लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप

राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं, लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया.

एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित युवक ने धोरैया थाना में दिए आवेदन में बांका थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव निवासी मंटू प्रमाणिक को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही छानबीन

धोरैया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की सत्यता और विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ रहे विवाद चिंता का विषय बनते जा रहे हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन