ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी, भाई ने कहा-निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी
Published by : Rajneesh Anand Updated At : 22 May 2026 2:48 PM
ट्विशा शर्मा अपने माता-पिता के साथ
Twisha Sharma death case : ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि वह गर्भवती थी, उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी मौजूद हैं. इसके बाद इस केस को दहेज हत्या से जुड़ा माना गया है.
Twisha Sharma death case : भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. मध्यप्रदेश सरकार ने उसके परिवार की मांग पर सीबीआई जांच की सिफारिश की है. ट्विशा शर्मा का शव 11-12 मई की रात को उसके ससुराल में फांसी से लटका मिला था.
ट्विशा के भाई ने कहा-निष्पक्ष जांच की ओर पहला कदम
ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने सीबीआई जांच की सिफारिश पर कहा कि यह एक निष्पक्ष जांच की ओर पहला कदम है जिसकी हम मांग कर रहे थे. यह एक महत्वपूर्ण डेवलपमेंट है. हम शुरू से ही निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए लड़ रहे थे. यह हम सभी की लड़ाई है, जो भी ट्विशा से जुड़े थे, उनकी लड़ाई है. सीबीआई जांच की सिफारिश हमारी छोटी जीत है, लेकिन अभी बड़ी लड़ाई बाकी है.
ट्विशा का पति फरार
ट्विशा की मौत के बाद से उसका पति समर्थ सिंह फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पूरी कोशिश कर रही है. भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं और उसकी अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की है. फरार समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में दाखिल की है.
ट्विशा की सास के वकील एनोश जॉर्ज ने खोया आपा
सीबीआई जांच की सिफारिश की सूचना सामने आने के बाद ट्विशा की सास के वकील एनोश जॉर्ज ने कहा कि जरूर जांच होनी चाहिए. मीडिया ने जब उनसे यह सवाल पूछा कि वे ट्विशा की सास के साथ क्या उनका बयान दर्ज कराने जा रहे हैं, तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और मीडिया पर भड़क उठे. ट्विशा की सास एक पूर्व जज हैं, उनसे भी इस केस में पूछताछ हो रही है.
ये भी पढ़ें : नमाज पर प्रतिबंध के बाद भोजशाला मंदिर परिसर में पहली बार शुक्रवार को हुई पूजा, सुरक्षाकर्मी मुस्तैद
सीएम विजय ने एक बार फिर किया मंत्रिमंडल का विस्तार, IUML और VCK के 1-1 विधायक बने मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










