सीएम विजय ने एक बार फिर किया मंत्रिमंडल का विस्तार, IUML और VCK के 1-1 विधायक बने मंत्री

Updated:
विज्ञापन
VCK MLA Vanni Arasu takking oath in presence of CM Vijay

शपथ लेते हुए वीसीके विधायक वन्नी अरासृु

Tamil Nadu cabinet expansion : तमिलनाडु की टीवीके सरकार को अपना समर्थन देने वाली पार्टियों में से दो अन्य पार्टियों के विधायक शुक्रवार को सीएम विजय की कैबिनेट में शामिल हो गए हैं. कम्युनिस्ट पार्टी के अलावा समर्थन देनी वाली लगभग सभी पार्टियां विजय के मंत्रिमंडल में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

Tamil Nadu cabinet expansion : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने मंत्रिमंडल का शुक्रवार को एक बार फिर विस्तार किया. इस विस्तार के साथ ही उनके कैबिनेट में उतने मंत्री हो गए हैं, जितने कि संविधान इजाजत देता है.

शाहजहां और वन्नी अरासु ने मंत्री पद की शपथ ली

सीएम विजय के मंत्रिमंडल में शुक्रवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) के विधायक ए एम शाहजहां और वन्नी अरासु को शामिल किया गया. इन दोनों को लोक भवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्री पद की शपथ दलाई. शाहजहां पापनासम विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए हैं, जबकि वन्नी आरसु तिण्डिवनम क्षेत्र से विजयी हुए हैं. इसके साथ ही विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 35 हो गई है.

गुरुवार को मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे 23 मंत्री

सी जोसेफ विजय ने अपने मंत्रिमंडल में गुरुवार को 23 मंत्रियों को शामिल किया था. जिनमें से 21 टीवीके के विधायक थे और दो कांग्रेस के. उससे पहले 10 मई को जब विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उनके साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में इस बार टीवीके को जनता का प्यार मिला, लेकिन वह बहुमत से 10 अंक पीछे रह गई. तब कांग्रेस ने सामने आकर उसका समर्थन किया, बाद में कम्युनिस्ट पार्टी, मुस्लिम लीग और वीसीके भी उसके साथ आ गई.

ये भी पढ़ें : तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया कैबिनेट का विस्तार, दो कांग्रेसी सहित 23 मंत्रियों ने ली शपथ

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के बाद भी BCCI बना हुआ है प्राइवेट संस्था, अब CIC ने क्यों कहा RTI के तहत नहीं आता?

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola