शादी समारोह में गया था परिवार, सूने घर में लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 22 May 2026 1:56 PM

विज्ञापन

Banka News : बांका के शंभुगंज में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बार चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर नकदी और आभूषण समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट : बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छतहार गांव में बीती रात एक सूने घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने घर के कई कमरों का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है.

शादी समारोह में गया था परिवार

पीड़ित मुकुंद तिवारी ने बताया कि उनका परिवार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता है. परिवार के लोग रिश्तेदारी में आयोजित शादी की सालगिरह समारोह में शामिल होने गए हुए थे. इसी बीच जब वे गांव लौटे और घर का मुख्य दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए.

चार कमरों का ताला तोड़ ले गए कीमती सामान

पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर के चारों कमरों का ताला तोड़ दिया था. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी, आभूषण समेत करीब चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गई. बताया जा रहा है कि चोर चहारदीवारी फांदकर घर की छत तक पहुंचे और गेट में बने छोटे गैप के रास्ते अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया.

ग्रामीणों में दहशत, नशेड़ियों पर शक

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी खजुरी समेत कई गांवों में सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी हो चुकी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने शंभुगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन