Gopalganj News: सदर अस्पताल में निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: सदर अस्पताल में निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही

Gopalganj News : गोपालगंज सादर अस्पताल में बिना सुरक्षा मानकों के हो रहा काम, मजदूरों और मरीजों की जान पर मंडराया खतरा

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज से बड़ी खबर है, जहां मॉडल सदर अस्पताल परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है. 52 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे दूसरे शिफ्ट के नए भवन में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है.

बिना हेलमेट और सेफ्टी उपकरण के काम कर रहे मजदूर

मौके पर मजदूर बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों के काम करते नजर आए. निर्माण स्थल पूरी तरह खुला है, जिससे गिरता मलबा और उड़ती धूल अस्पताल के अंदर तक पहुंच रही है. इससे न सिर्फ मजदूरों बल्कि इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है.अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की लापरवाही किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकती है. मरीज पहले ही बीमारियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में धूल और गंदगी से संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है. वहीं मलबा गिरने से किसी के भी घायल होने की आशंका बनी हुई है.

मरीजों के परिजनों ने जताई नाराजगी

मरीजों के परिजनों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है. मामले पर सदर अस्पताल के प्रबंधक जान महम्मद ने कहा कि ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण स्थल को सुरक्षित किया जाए और उसे कवर कर काम कराया जाए, ताकि धूल और मलबे से राहत मिल सके.अब देखना होगा कि प्रशासन के निर्देशों के बाद ठेकेदार सुरक्षा मानकों का कितना पालन करता है और क्या मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाती है या नहीं.

Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन