गोपालगंज: फुलवरिया के बैरागी टोला स्कूल में चहारदीवारी निर्माण रुका, अतिक्रमण से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

Updated:
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक का आरोप विद्यालय परिसर में इस तरह से झोपड़ी डाल हो रही कब्जा | Prabhat Khabar Network

प्रधानाध्यापक का आरोप विद्यालय परिसर में इस तरह से झोपड़ी डाल हो रही कब्जा

फुलवरिया प्रखंड के बैरागी टोला स्थित स्कूल में अतिक्रमण के कारण चहारदीवारी का निर्माण कार्य रुका हुआ है. इससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

Gopalganj News: फुलवरिया प्रखंड के बैरागी टोला सोनगढ़वा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कार्य भू-अतिक्रमण के कारण ठप पड़ा हुआ है. विद्यालय परिसर की घेराबंदी नहीं होने से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है.

प्रधानाध्यापक राकेश चौबे ने बताया कि सड़क मार्ग को छोड़कर विद्यालय की अधिकांश भूमि पर स्थानीय लोगों का अवैध कब्जा है. चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू होते ही कुछ लोग भूमि पर अपना दावा जताते हुए निर्माण में बाधा उत्पन्न करने लगते हैं.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस समस्या को लेकर अंचल प्रशासन और शिक्षा विभाग को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि विद्यालय की घेराबंदी नहीं होने के कारण छुट्टा मवेशियों का प्रवेश और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे विद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा भी खतरे में है.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित शिक्षक और अभिभावक

चहारदीवारी के अभाव में शिक्षक और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं. उनका कहना है कि सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए विद्यालय परिसर की घेराबंदी जल्द से जल्द पूरी कराई जानी चाहिए.

राजस्व टीम करेगी भूमि की मापी

मामले में अंचल अधिकारी बीरबल वरुण कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही राजस्व टीम द्वारा भूमि की सरकारी मापी कराई जाएगी. सीमांकन स्पष्ट होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे चहारदीवारी निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो सके.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन