गोपालगंज: भोरे में पुश्तैनी मकान से 5 लाख के सामान चोरी का आरोप, भाई समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर पुश्तैनी मकान से लाखों रुपये के सामान और जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.
Gopalganj News: भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बीच पुश्तैनी मकान से लाखों रुपये के सामान और जेवरात चोरी का मामला सामने आया है. गांव निवासी अतुल चंद्रा ने अपने ही भाई, चाचा, बुआ, फूफा और फुफेरी बहन पर चोरी का आरोप लगाते हुए भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
कमरे में बंद कर पटना गए थे पीड़ित
दर्ज आवेदन के अनुसार, अतुल चंद्रा अपने पुश्तैनी मकान के एक कमरे में कीमती सामान सुरक्षित रखकर ताला बंद कर पटना चले गए थे. आरोप है कि इसी दौरान उनके चाचा बृजेश श्रीवास्तव, बुआ किरण श्रीवास्तव, फूफा रमन श्रीवास्तव, फुफेरी बहन अंकिता कुमारी और सगे भाई अनूप चंद्रा ने मिलकर कमरे में रखे सामानों की चोरी कर ली.
पांच लाख रुपये के सामान चोरी का आरोप
अतुल चंद्रा का आरोप है कि चोरी किए गए सामानों की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये है. इसमें कीमती सामान और जेवरात शामिल हैं. पटना से गांव लौटने के बाद जब उन्होंने कमरे की स्थिति देखी तो घटना की जानकारी हुई.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
मामले को लेकर पीड़ित ने भोरे थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आवेदन के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










