Banka News: बांका के चंदन नदी पुलिया में मिली युवती की लाश, इलाके में हड़कंप, दुष्कर्म की आशंका
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Sep 2025 9:48 PM
सांकेतिक फोटो
Banka News: बांका जिले के तारडीह पंचायत के लहरिया रामचन्द्रपुर के पास चंदन नदी की पुलिया से शनिवार शाम एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो सकी है.
Banka News: बांका जिले के तारडीह पंचायत के लहरिया रामचन्द्रपुर के नजदीक चंदन नदी के छोटे पुलिया में शनिवार की शाम एक अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शाम को पुलिया से गुजर रहे राहगीरों ने शव को देखा और तत्काल अमरपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
शव की नहीं हो सकी पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर बुलाई गई, जिसने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया. जांच दल में बांका डीएसपी अमर कुमार विश्वास, सर्किल इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा और अपार थानाध्यक्ष विनोद कुमार भी मौजूद रहे. वहीं, शव की पहचान कराने के लिए महिला दरोगा ज्योति कुमारी के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस क्या बोली
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. साथ ही शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आशंका का माहौल बना हुआ है तथा ग्रामीण लगातार घटनास्थल पर जुटकर जानकारी ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: INSIDE STORY 2 पढ़कर जान जाएंगे एक-एक बात! क्यों आहत होकर रोहिणी सिंगापुर लौटीं और प्राइवेट कर दिया ‘X’ अकाउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










