होली में हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए गुरुवार को धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी
विज्ञापन
धोरैया.
होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए गुरुवार को धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने की. इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि सूरज कुमार और पुअनि आशिफ अख्तर ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. पदाधिकारियों ने कहा कि हुड़दंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, अमरेन्द्र सिंह, दीनबंधु दीनानाथ, मनोज कुमार यादव, ग्रीस पासवान, धनंजय मोदी, भोला साह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने एक स्वर में प्रशासन को पर्व के दौरान पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










