एकादशी के दिन इन चीजों का दान बदल सकता है आपका भाग्य

Published by : Neha Kumari Updated At : 26 Feb 2026 11:43 PM

विज्ञापन

आमलकी एकादशी 2026

Amalaki Ekadashi 2026: एकादशी के दिन दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. हालांकि, इस दिन क्या दान करना चाहिए, इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर दुविधा बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2026: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी या रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है. साल 2026 में यह पर्व 27 फरवरी को मनाया जाएगा. यह प्रव भगवान विष्णु को सर्मपित है. इस जरूरत मंदो को दान देने का विशेष महत्व है. कहते है इस दिन किया गया दान अन्य दिनों की तुलना में अधिन पुण्यदायक होता है. ऐसा करने भगवान विष्णु का आर्शिवाद प्राप्त होता है. 

आमलकी एकादशी के दिन क्या करें दान?

  • आंवले का दान: इस एकादशी का नाम ही आंवले (आमलकी) पर आधारित है. इन दिन लोगों को ताजे आंवले या आंवले का मुरब्बा दान करना उत्तम माना जाता है.
  • पीले वस्त्र और अन्न: भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है. अतः इस दिन पीले वस्त्र, चने की दाल, पीले फल या हल्दी का दान करना शुभकारी है.
  • कलश और दक्षिणा: इस दिन ब्राह्मणों को जल से भरा कलश, फल और दक्षिणा भेंट करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
  • ठंडी वस्तुओं का दान: गर्मी की शुरुआत को देखते हुए इस दिन जल, शरबत या छाता दान करना भी शुभ माना जाता 8ै.

आमलकी एकादशी व्रत और शुभ मुहूर्त

आमलकी एकादशी 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को है.

  • आमलकी एकादशी तिथि प्रारंभ – 26 फरवरी 2026, शुक्रवार की रात 12 बजकर 06 मिनट पर.
  • आमलकी एकादशी तिथि समाप्त – 27 फरवरी 2026, शुक्रवार की रात 09 बजकर 48 मिनट तक.
  • आमलकी एकादशी पूजा का शुभ समय – 27 फरवरी 2026 को सुबह 06 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक.
  • आमलकी एकादशी व्रत पारण का शुभ समय – 28 फरवरी 2026 को सुबह 07 बजकर 41 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक.

एकादशी व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से पूजा के सभी नियमों का पालन कर एकादशी का व्रत करता है, उसके सभी पापों का नाश हो जाता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola