होली में डीजे व अश्लील गाना बजाने वालों पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :26 Feb 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन

होली के मद्देनजर थाना परिसर में गुरुवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई
विज्ञापन
अमरपुर.
होली के मद्देनजर थाना परिसर में गुरुवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक रामाशंकर सिंह, सीओ रजनी कुमारी आदि उपस्थित थे. मौके पर थानाध्यक्ष ने शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की. कहा कि होली में डीजे व अश्लील गाना बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस निरिक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, अल्पसंख्यक समुदाय का पाक ए माह रमजान चल रही है. ऐसी स्थिति में किसी को भी जबरन रंग या अबीर नहीं लगाना है. सोशल मीडिया पर पुलिस की निगाह बनी रहेगी. किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट करने वालो को किसी भी सुरत में बख्सा नहीं जाएगा. सीओ मौजूद लोगों से शराबी, सुखा नशा करने वाले या सामाजिक उन्माद बिगाड़ने की प्रयास करने वालों के संबंध में अविलंब पुलिस को सूचना देने की अपील की. मौके पर प्रदीप कुमार उर्फ पप्पु साह, घनश्याम भगत, मुखिया दिवाकर झा, सदानंद मंडल, सुभाष दास, सूर्यदेव सिंह, नारायण दास, पैक्स अध्यक्ष उज्जवल कुमार उर्फ सोनी चौधरी, रणधीर राय, सरपंच पंकज कुमार भारती, दिलीप ठाकुर आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




