पशुओं में भजाहा और खुरपका बीमारी से पशुपालकों की बढ़ी परेशानी

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के पशुपालक इन दिनों भजाहा और खुरपका संक्रमण की समस्या से परेशान हैं
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के पशुपालक इन दिनों भजाहा और खुरपका संक्रमण की समस्या से परेशान हैं. संक्रमण की चपेट में कई पशुओं की मौत हो गयी. रामचुआ पंचायत के लखनपुर गोयड़ा निवासी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मुंह में छाला पड़ने से भोजन करना बंद कर दिया. काफी इलाज के बाद भी कोई सुधार नहीं हो सका. बुधवार की शाम मवेशी की मौत हो गयी. उक्त गांव के सुरेश शर्मा, बाजा दिक्षित सहित अन्य ने मवेशी की मौत होने कि बात कही. यह समस्या अन्य गांव के पशुपालकों ने भी बताया. जबकि मवेशियों में भजाहा और खुरपका संक्रमण से बचाव को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चला रही है. पशु अस्पताल शंभुगंज के पशु चिकित्सक रवि पंजियारा ने बताया कि क्षेत्र में संक्रमण दूर करने के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










