5.4 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
5.4 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बौंसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष गश्ती अभियान के दौरान एक युवक को 5.4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष गश्ती अभियान के दौरान एक युवक को 5.4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मंगलवार की शाम गश्ती के दौरान सीएनडी स्कूल के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के पिट्ठू बैग में शराब लेकर गांधी चौक की ओर जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसकी पहचान अमित कुमार पिता स्व. राजकुमार दास, निवासी लाल चौक, थाना नाथनगर, जिला भागलपुर के रूप में हुई. 600 एमएल के 9 बोतल बरामद किये गये. कुल मिलाकर 5.400 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(ए) के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन