दो सगे भाईयों को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
दो सगे भाईयों को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

दो सगे भाईयों को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. गत बुधवार को आयी भीषण तूफान एवं बारिश के बीच खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरिया गांव में बगीचे में पेड़् से गिरे आम चुनने से मना करने पर दो भाइयों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी परमानंद राय एवं उनका भाई देवेंद्र कुमार राय का इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में किया गया. जख्मी परमानंद नारायण बताया कि आंधी तूफान में गिरे अपने बगीचा का आम चुन रहा था. इसी दौरान धनकुरीया गांव का ही निलेश कुमार राय, नीरज कुमार राय, नीलांबर कुमार राय को आम चुनने से मना किया गया. जिससे उक्त तीनों ने लाठी डंडा एवं लोहे का रड से मारपीट करने लगा. बीच बचाव करने आये देवेंद्र कुमार राय को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष बालवीर विलक्षण ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन