Video: पवन सिंह के टीम मेंबर को Y सिक्योरिटी ने मंच से फेंका, पावर स्टार की बर्थडे पार्टी में मारपीट की आई नौबत

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jan 2026 6:36 PM

विज्ञापन

पवन सिंह के टीम मेंबर विशाल सिंह को सिक्योरिटी ने मंच से फेंका

Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के 40वें जन्मदिन का जश्न लखनऊ में हंगामे में बदल गया. उनकी टीम के मेंबर विशाल सिंह के स्टेज पर चढ़ते ही Y सिक्योरिटी ने फेंक दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर रविवार रात लखनऊ में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. पवन सिंह के स्टेज पर पहुंचने से पहले ही फैंस बेकाबू हो गए और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया.

पार्टी में मौजूद लोगों के मुताबिक, अचानक पवन सिंह टीम के मेंबर विशाल सिंह स्टेज पर चढ़ गए. Y कैटेगरी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनको स्टेज से नीचे उतारने की कोशिश की. इसी दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई. मौके पर मौजूद लोगों और आयोजकों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया. हंगामा थमने के कुछ देर बाद पवन सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कई मेहमान बर्थडे में हुए शामिल

पवन सिंह ने अपने 40वें जन्मदिन की पार्टी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में आयोजित की थी. इस पार्टी में कई खास मेहमान शामिल हुए, जिनमें जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी मौजूद रहे. धनंजय सिंह ने पवन सिंह के साथ मिलकर केक कटवाया और दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी. इस दौरान पवन सिंह की मां भी मौजूद रहीं.

एक महिला के साथ पवन सिंह की तस्वीर हो रही वायरल

इससे एक दिन पहले पवन सिंह की एक महिला के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों में पवन सिंह महिला के साथ केक काटते नजर आए, जबकि महिला की मांग में सिंदूर लगा हुआ था. इसके बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, इस बारे में पवन सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Also Read: Lalu Family: लालू के नाती भारत में नहीं इस देश में लेंगे मिलिट्री की ट्रेनिंग, जानिए दो साल में क्या-क्या सिखाया जाता है

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन