नीतीश कुमार के साथ साजिश, जेडीयू कार्यकर्ताओं ने रो-रोकर कहा- ये जनता के साथ धोखा

Nitish Kumar
Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए अपना नॉमिनेशन करने वाले हैं. इस नॉमिनेशन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच भारी नाराजगी है. आज सीएम आवाज के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के और राज्यसभा जाने के फैसले का जमकर विरोध किया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीएम नीतीश को यह फैसला अपने मन से नहीं लेना चाहिए था.
Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने न केवल राजनीतिक गलियारों को चौंकाया है, बल्कि उनके जमीनी कार्यकर्ताओं को गहरे आक्रोश और दुख में डाल दिया है. बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर नजारा बेहद भावुक था, जहां कार्यकर्ताओं ने फूट-फूट कर रोते हुए इस निर्णय को जनादेश का अपमान करार दिया.
कार्यकर्ताओं का तर्क है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने नीतीश कुमार को 2030 तक बिहार की कमान सौंपने के लिए वोट दिया था, प्रदर्शन कर रहे समर्थकों ने यहां तक मांग कर डाली कि यदि दिल्ली की राजनीति में प्रतिनिधित्व जरूरी है, तो सीएम अपने बेटे निशांत को राज्यसभा भेजें, लेकिन बिहार की कमान खुद अपने हाथों में ही रखें.
हमने 25 से 30 के लिए मांगा था वोट
राज्यसभा जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस स्वर्णिम युग का अंत हो जाएगा जिसने बिहार को बदला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान 20 सालों में बिहार ने जबरदस्त विकास किया है. सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काम किया है जिसका नतीजा यह रहा की 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिला.
आज जदयू कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए यह बात भी कहीं की राज्यसभा के नामांकन से पहले सीएम नीतीश कुमार को कार्यकर्ताओं से बातचीत करनी चाहिए थी.
फूट-फूट कर रोए जदयू कार्यकर्ता
सीएम आवास के बाहर नीतीश कुमार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए जदयू कार्यकर्ताओं ने जनादेश को ठगने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हमने जनता से 25 से 30 के लिए सीएम नीतीश के लिए वोट मांगा था.
बिहार की महिलाओं ने युवाओं ने सीएम नीतीश कुमार को 25 से 30 के लिए वोट किया था. मगर इस बीच राज्यसभा जाने का यह फैसला जनता को ठगने वाला है.
निशांत को राज्यसभा भेजें खुद बिहार संभालने नीतीश
जेडीयू के ग्रासरूट लेवल कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के जाने के बाद जेडीयू टूट कर बिखर जाएगी. इसलिए सीएम नीतीश कुमार को बिहार संभालना चाहिए और बेटे निशांत को राज्यसभा भेज देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार संभाले और निशांत को राज्यसभा भेजें. जदयू कार्यकर्ताओं ने यह भी संभावना जताई है की सीएम नीतीश कुमार ने यह फैसला दबाव में लिया है. उनका कहना है कि सीएम नीतीश यह जानते हैं कि उनके जाने के बाद जेडीयू कोई और नहीं संभाल पाएगा. बावजूद वह राज्यसभा जाने का फैसला ले रहे हैं.
Also Read: 20 सालों के नीतीश युग का आज होगा अंत, 11 बजे सीएम नीतीश करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




