BPSC 72वीं परीक्षा में बदले नियम, अब हर 15 मिनट में होगी CCTV जांच, जानिए नई व्यवस्था

आयोग की तस्वीर
BPSC Exam New Rule: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है. 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा में अब सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और जैमर की निगरानी पहले से ज्यादा सख्त होगी. परीक्षा शुरू होने से 14 घंटे पहले जांच कर्मियों की सूची भेजी जाएगी.
BPSC Exam New Rule: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. यह परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर आयोग ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में भी बदलाव किया है. अब परीक्षा केंद्रों पर पहले से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी, ताकि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जा सके.
परीक्षा से 14 घंटे पहले मिलेगी जांच कर्मियों की सूची
नई व्यवस्था के तहत परीक्षा शुरू होने से करीब 14 घंटे पहले केंद्रों को जांच कर्मियों की सूची भेजी जाएगी. आयोग ने बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी और जैमर लगाने वाली एजेंसियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसका उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है.
हर 15 मिनट में होगी सीसीटीवी की जांच
अब परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच होगी. नई व्यवस्था के अनुसार, हर 15 मिनट में सीसीटीवी कैमरा और अन्य उपकरणों की स्थिति की जांच की जाएगी. इसके लिए विशेष वीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. जांच के बाद सभी उपकरणों का लॉग तैयार कर आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी.
परीक्षा खत्म होने तक केंद्र से बाहर नहीं जा सकेंगे जांच कर्मी
आयोग ने जांच कर्मियों के लिए भी सख्त नियम बनाए हैं. परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद जांच कर्मियों को परीक्षा समाप्त होने तक बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी. सीसीटीवी कंट्रोल यूनिट केंद्र स्तर पर बनाई जाएगी, जिसकी निगरानी केंद्र अधीक्षक करेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अभ्यर्थियों की जांच में इन बातों पर रहेगी नजर
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की पहचान की जांच की जाएगी. केंद्र अधीक्षक फोटो पहचान पत्र का सत्यापन करेंगे. इसके अलावा बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन, जैमर और सीसीटीवी से जुड़े उपकरणों की पूरी जानकारी आयोग को भेजी जाएगी.
दोपहर 12 बजे से शुरू होगी परीक्षा
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. रविवार को परीक्षा होने के कारण उम्मीदवारों को आने-जाने में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










