बिहार के 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को सीएम सम्राट ने दी खुशखबरी, अब घर बैठे मिलेगी यह सुविधा

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में सीएम सम्राट चौधरी

हाजीपुर में सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब और आसान होने जा रही है. 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अब निबंधन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट उनके घर पहुंचकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करेगी.

विज्ञापन

Bihar Land Registry: बिहार सरकार ने जमीन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को वैशाली के हाजीपुर जिला निबंधन कार्यालय से ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान की शुरुआत की.

इस अभियान के तहत बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. अब उन्हें जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए निबंधन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

75 साल से अधिक उम्र के लोगों के घर पहुंचेगी टीम

पहले इस योजना में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल करने का प्रस्ताव था. लेकिन सरकार ने इसे और बढ़ाते हुए अब 75 साल या उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों को इसका लाभ देने का फैसला लिया है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट बुजुर्गों के घर पहुंचेगी. वहीं पर जरूरी दस्तावेजों की जांच और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

घर बैठे मिलेगी रजिस्ट्री की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बुजुर्ग उम्र या अन्य कारणों से निबंधन कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं. ऐसे लोगों को अब घर पर ही सरकारी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को आसान, पारदर्शी और समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना है.

AI और डिजिटल तकनीक से आसान होगी प्रक्रिया

बिहार में निबंधन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे दस्तावेजों की जांच में तेजी आएगी और गलतियों की संभावना कम होगी. पूरी प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित होगी.

पेपरलेस रजिस्ट्री की भी हुई शुरुआत

मुख्यमंत्री ने राज्य में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था की शुरुआत भी की. अब जमीन रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज डिजिटल रूप में सुरक्षित रखे जाएंगे. इससे कागजी दस्तावेजों के खोने या खराब होने की परेशानी खत्म होगी.

GIS से होगा जमीन का सत्यापन

नई व्यवस्था में GIS तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा. इसके जरिए जमीन की स्थिति और स्थान का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा. इसके अलावा अंचल अधिकारी (सीओ) भी निबंधन से पहले जरूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अब यह यूनिट जरूरतमंद और पात्र बुजुर्गों के घर जाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करेगी.

हाजीपुर में पहली बार पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार हाजीपुर पहुंचे. अक्षयवट राय स्टेडियम में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

इसके बाद उन्होंने जिला निबंधन कार्यालय पहुंचकर कई डिजिटल और नागरिक सुविधा योजनाओं का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Also Read: बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन