Viral Video: बच्चों को खाने आया था सांप, मुर्गी ने चोंच मार-मारकर किया अधमरा, एक मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं

Published by : Pritish sahay Updated At : 01 Jan 2026 6:03 PM

विज्ञापन

Viral Video: बच्चों को खाने आया था सांप, मुर्गी ने चोंच मार-मारकर किया अधमरा, एक मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जब बच्चों पर खतरा आया तो एक मां सब डर भूलकर उस खतरे से ही भिड़ गई. मुर्गी ने सांप ने अपनी चोंच से नोच-नोच कर घायल कर दिया. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: प्रकृति में एक मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं होता. अगर बच्चों पर खतरा आए तो उसकी मां बड़े से बड़ा सूरमा से टकरा जाती है. चाहे इंसान हो या जानवर, मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जब एक सांप मुर्गी के बच्चों को अपना निवाला बनाने आया तो मुर्गी उससे न सिर्फ भिड़ गई बल्कि उसे चोंच और पंजों से मार-मारकर घायल भी कर दिया. अंत में सांप को वहां से भागना पड़ा. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है.

बच्चों पर खतरा आया तो सांप को मुर्गी ने कर दिया घायल

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक मुर्गी चहारदीवारी के कोने में अपने बच्चों के साथ बैठी है. इसी दौरान एक कोबरा उसके बच्चों के निगलने के इरादे से वहां आ गया. अपने बच्चों को संकट में देख मुर्गी ने बिना एक पल की देरी किए जहरीले सांप से भिड़कर उसे अधमरा कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि सांप के आने पर मुर्गी अपने पंख फड़फड़ाती है और नुकीली चोंच से सांप पर बार-बार वार करती है. वो अपने पंजे से भी सांप पर हमला करती है. इधर, सांप भी फन फैलाकर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन मुर्गी की बहादुरी के आगे वह टिक नहीं पाता.

मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं

मुर्गी ने लगातार चोंच मार-मारकर सांप को अधमरा जैसा कर दिया. मुर्गी की आक्रामकता को देखकर सांप ने भी पीछे पटने में ही अपनी भलाई समझी. मुर्गी ने अपनी बहादुरी और बच्चों की रक्षा की प्रवृति ने खतरनाक सांप को भागने पर मजबूर कर दिया. वीडियो देखकर एक ही बात सामने आ रही है कि विपत्ति सामने आने पर एक मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता.

वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो अपलोड करने के महज कुछ ही घंटे के अंदर इसे करीब 6 हजार लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है.

Also Read: Viral Video: सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई, रोंगटे खड़े कर देगा 17 सेकंड का वायरल वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola